Edited By Kuldeep, Updated: 21 Aug, 2023 11:51 PM

एच.आर.टी.सी. को आपदा में हुए नुक्सान के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन एच.आर.टी.सी. को अब डीजल पर छूट नहीं देगा। इससे एच.आर.टी.सी. पर अब हर महीने 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
शिमला (राजेश): एच.आर.टी.सी. को आपदा में हुए नुक्सान के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन एच.आर.टी.सी. को अब डीजल पर छूट नहीं देगा। इससे एच.आर.टी.सी. पर अब हर महीने 1 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मौजूदा समय तक इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा एच.आर.टी.सी. को डीजल पर प्रति लीटर डेढ़ रुपए की छूट प्रदान की जाती थी, लेकिन अब कॉर्पोरेशन की ओर से भारतीय स्तर पर लिए गए फैसले के कारण यह छूट नहीं मिलेगी। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के इस फैसले से एच.आर.टी.सी. को डीजल पर प्रति माह 1 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। एच.आर.टी.सी. के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के इस फैसले को केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्रालय से उठाया जाएगा।
हिमाचल में भारी बारिश व बाढ़ के कारण आई आपदा के कारण एच.आर.टी.सी. को नुक्सान उठाना पड़ा है। प्रदेश में चल रही आपदा के चलते पैट्रोलियम मंत्रालय से यह छूट जारी रखने को लेकर मामला टेकअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण बंद सड़कोंं के कारण एच.आर.टी.सी. की 1104 सेवाएं अभी भी बंद हैं। इसके कारण एच.आर.टी.सी. को रोजाना लाखों रुपए का खर्च उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर एच.आर.टी.सी. की 153 बसें फंसी हुई हैं।