Shimla: रोहड़ू के सेरी गांव में आग का तांडव, 2 मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Nov, 2024 11:15 AM

shimla house fire

जिला के रोहड़ू क्षेत्र के समरकोट के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां 4 लोगों के घर आग की चपेट में आए हैं। जिसमें 2 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

शिमला: जिला के रोहड़ू क्षेत्र के समरकोट के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां 4 लोगों के घर आग की चपेट में आए हैं। जिसमें 2 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। जबकि 2 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह 4:30 बजे के आसपास हुई है। जब रोहड़ू के सेरी गांव देखते ही देखते आग की चपेट में आया गया। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। विभाग की टीम तुंरत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई । प्रारंभिक सूचना के अनुसार अग्निकांड के दौरान कुछ सिलेंडर फटे। इसमें एक गाय भी जिंदा जल गई। सुबह 6 बजे पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग व ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है। अन्यथा हादसा और भयंकर हो सकता था। बताया जा रहा है कैलाश शिव सरण और मोहनलाल पुत्र सोहन लाल का घर जलकर राख हो गया है। लोगों ने विभाग को घटना की सूचना दे दी है। इस अग्निकांड में लाखों के नुक्सान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों पता नहीं लग पाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!