Shimla: हिमाचल व भारत में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार: अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Feb, 2026 08:50 PM

shimla himachal world class infrastructure construction

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार भारत व हिमाचल में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और बजट 2026-27 में देश व देवभूमि में इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण का खास ख्याल...

शिमला (ब्यूरो): पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार भारत व हिमाचल में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और बजट 2026-27 में देश व देवभूमि में इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण का खास ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट 2026-27 में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया है, जिसमें हाईवे, रेलवे, रणनीतिक कनैक्टीविटी कॉरिडोर और देश भर में लॉजिस्टिक्स नैटवर्क में निरंतर निवेश किया गया है। पूंजीगत व्यय और कनैक्टीविटी विस्तार पर निरंतर जोर खासकर हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी और सीमावर्ती राज्यों में आर्थिक विकास को मजबूत करते हुए रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है।

विगत 12 वर्षों में हिमाचल को केंद्र से कर हस्तांतरण, अनुदान सहायता और समर्पित पूंजी निवेश सहायता के माध्यम से महत्वपूर्ण वित्तीय और इंफ्रास्ट्रक्चर समर्थन मिलता रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश को कर हस्तांतरण के तहत 13,949 करोड़ आबंटित किए गए हैं, जबकि कई केंद्र समर्थित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रमों के तहत पर्याप्त सहायता जारी है। पिछले दशक में हिमाचल प्रदेश को कर देवोल्यूशन के माध्यम से लगभग ₹76,799 करोड़ और अनुदान सहायता के रूप में 1.41 लाख करोड़ से अधिक प्राप्त हुए हैं, जो केंद्र की राज्य के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!