Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2025 04:32 PM

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का हिमाचल को अलग पहचान दिलाने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि 23 जून को सुबह 10 बजे पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जा रहा है।
शिमला (भूपिन्द्र): लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का हिमाचल को अलग पहचान दिलाने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि 23 जून को सुबह 10 बजे पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस दिन रिज मैदान में आने का आग्रह किया है। यह बात उन्होंने बुधवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आकर इसका साक्षी बनना है। उन्होंने कहा कि इस दिन आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए हम सभी नए हिमाचल की परिकल्पना करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली के बड़े नेताओं, सीएम व सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि वह भी प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं होने देंगे। राज्य के हर क्षेत्र का समान विकास किया जा रहा है। राज्य में सड़कों का जाल बिछाने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सड़कों के लिए जमीन की गिफ्ट डीड देने का फिर से आह्वान किया है।