Shimla: हिमाचल की छवि खराब करने में मुख्यमंत्री दोषी : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Nov, 2024 09:01 PM

shimla himachal image bad chief minister guilty

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हिमाचल प्रदेश की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठ बोलने के अलावा किसी विषय को लेकर गंभीर नहीं है।

शिमला (हैडली): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हिमाचल प्रदेश की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठ बोलने के अलावा किसी विषय को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम को अपना दायित्व समझना चाहिए तथा अपनी नाकामी दूसरे के सिर पर नहीं मढ़नी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों को व्यवस्था का यह पतन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब न्यायालय को भी सरकार पर भरोसा नहीं रहा है।

ऐसे में मौजूदा हालात को देखकर नहीं लगता कि आने वाले समय में सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि एक भी ऐसा दिन नहीं जब सरकार की चर्चा किसी सकारात्मक उपलब्धि के लिए हुई हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करते हैं, लेकिन वह भूल गए हैं कि लोग अब उनके झूठ से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल भवन की संपत्ति को कुर्क करने को लेकर हाईकोर्ट की तरफ से जो निर्णय आया, वह किसी काले दिन से कम नहीं है। इससे प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली का पता चल सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!