Shimla: सांसद ने हिमाचल के दो जिलों को जोड़ने वाले इस मार्ग को NH घोषित करने की उठाई मांग

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Mar, 2026 07:03 PM

shimla two districts merger demand

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रो. (डा.) सिकंदर कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रो. (डा.) सिकंदर कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने हिमाचल के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और हमीरपुर व ऊना जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रंगस-लठियाणी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का पुरजोर आग्रह किया।

सदन के माध्यम से और व्यक्तिगत भेंट में डा. सिकंदर कुमार ने मंत्री को अवगत करवाया कि 39 किलोमीटर लंबा रंगस-लठियाणी मार्ग क्षेत्र के विकास के लिए सामरिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग एनएच-503ए और एनएच-03 के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस मार्ग के लिए आवश्यक बजट आबंटित कर इसे जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किया जाए।

स्वरचित पुस्तक मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण की भेंट
मुलाकात के दौरान डा. सिकंदर कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अपनी स्वरचित पुस्तक मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण की एक प्रति भी भेंट की। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बदलती आर्थिक नीतियों और सशक्तिकरण के रोडमैप का विश्लेषण किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!