Shimla: कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर सरकार का रवैया रहा नकारात्मक : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Aug, 2024 06:27 PM

shimla employees government attitude negative

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया तथा कहा कि मुद्दों के समाधान के स्थान पर सरकार ने टकराव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया है।

शिमला (भूपिन्द्र): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया तथा कहा कि मुद्दों के समाधान के स्थान पर सरकार ने टकराव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया है। उन्होंने सीएम सुक्खू को कर्मचारी हितैषी भाषण के स्थान पर इनकी समस्या के समाधान की सलाह दी। रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनने के बाद उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम पीएम मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। जयराम ने कहा कि सीएम सुक्खू को कर्मचारियों के मुद्दे पर अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए। हिमाचल में कर्मचारियों, मंत्रियों व मुख्यमंत्री के बीच में जो टकराव का वातावरण चल रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल किए कि आज कर्मचारी सड़कों पर क्यों हैं? कर्मचारी परेशान क्यों हैं? पूरे प्रदेश में प्रमोशन, डीए, एरियर सब लंबित क्यों हैं? मुद्दों के समाधान के स्थान पर टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सीएम साहब भाषण बहुत हुए, अब समाधान का समय है। प्रदेश में कर्मचारियों को विरोध नहीं समाधान चाहिए। पूर्व भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के सभी मामलों को गंभीरता से सुना, जबकि इस बार तो कर्मचारियों की सुनवाई ही नहीं हो रही है। कर्मचारियों के गुट आपस में लड़ रहे हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सहजल, संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमल सूद, संगठन मंत्रियों शिमला संसदीय क्षेत्र अक्षय भरमौरी, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन, प्रत्याशी संजय सूद, रवि मेहता, कमल संदेश से गणेश दत्त, रूपा शर्मा, विजय परमार, राकेश शर्मा, अंजना शर्म, विनती व प्रेम चौहान उपस्थित रहे।

भाजपा ने प्रदेश में रखा 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ देश में 1 सितम्बर को पीएम मोदी को सदस्य बनाने के साथ होगा तथा हिमाचल प्रदेश में इसकी शुरूआत 2 सितम्बर को होगी। इस अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में 8,000 पोलिंग बूथ हैं तथा प्रत्येक बूथ में यह अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में संगठन ने हिमाचल प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्त्ताओं से सदस्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने तथा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला शिमला सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया, जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर तकनीकी विषयों पर चर्चा की गई। इस बार पूरे देश में 10 करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

एकीकृत पैंशन योजना से कर्मचारियों का भविष्य होगा सुरक्षित
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा देश भर में कर्मचारियों को लेकर गंभीर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश भर में एकीकृत पैंशन योजना लाने का काम किया है, जिससे सभी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। इसके लिए उन्होंने पीएम का आभार जताया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!