Shimla: सरकार ने 4 अधिकारियों के किए तबादले, 2 के नियुक्ति आदेश जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jan, 2025 06:10 PM

shimla government officers transfer

प्रदेश सरकार ने 2 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। साथ ही बिना पद के चल रहे 2 एचपीएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

शिमला (राक्टा): प्रदेश सरकार ने 2 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। साथ ही बिना पद के चल रहे 2 एचपीएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने डीआईजी साइबर क्राइम (सीआईडी) मोहित चावला को अब प्रिंसीपल पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह लगाया है। वह उक्त पद के अतिरिक्त कार्यभार से डीआईजी सैंट्रल रेंज मंडी सौम्या सांबशिवन को भारमुक्त करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने पदोन्नति उपरांत आईपीएस ओमापति जम्वाल को डीआईजी वैल्फेयर एवं एडमिनिस्ट्रेशन पुलिस मुख्यालय लगाया है।

इसी तरह सरकार ने एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय वीरेंद्र कालिया को अब एसपी लीव रिजर्व राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला, एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय नरेश कुमार को एसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो साऊथ रेंज शिमला लगाया है। साथ ही नियुक्ति का इंतजार कर रहे रमन शर्मा को एसपी इंटैलीजैंस एंड सिक्योरिटी धर्मशाला और डीएसपी खजाना राम को डीएसपी फोर्थ आईआरबी जंगलबैरी जिला हमीरपुर लगाया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

अरविंद चौधरी के तबादला आदेश रद्द
सरकार ने आईपीएस अधिकारी अरविंद चौधरी के एसपी पीटीसी डरोह के पद पर किए गए तबादला आदेशों को रद्द कर दिया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

224/6

20.0

Sunrisers Hyderabad

125/2

13.3

Sunrisers Hyderabad need 100 runs to win from 6.3 overs

RR 11.20
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!