Shimla: नशा तस्करी के विरुद्ध हिमाचल पुलिस की 145 स्थानों पर दबिश, लाखों का नशा बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Mar, 2026 06:44 PM

shimla drug trafficking police raid

हिमाचल में नशा तस्करों के विरुद्ध प्रदेश पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एंटी-चिट्टा अभियान के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के सभी जिलों में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बीते दिन एक साथ तलाशी एवं छापेमारी अभियान संचालित किया गया।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में नशा तस्करों के विरुद्ध प्रदेश पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एंटी-चिट्टा अभियान के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के सभी जिलों में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बीते दिन एक साथ तलाशी एवं छापेमारी अभियान संचालित किया गया। यह विशेष अभियान राज्य गुप्तचर विभाग, सशस्त्र बलों तथा जिला पुलिस की संयुक्त एवं खुफिया आधारित कार्रवाई के माध्यम से संपन्न हुआ। प्रदेश पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता के अनुसार अभियान के दौरान ड्रग डिटैक्शन किट का प्रभावी उपयोग किया तथा तलाशी, बरामदगी एवं गिरफ्तारी की समस्त प्रक्रिया की विधिवत वीडियोग्राफी सुनिश्चित की। अभियान के दौरान कुल 145 स्थानों पर तलाशी ली गई।

इस दौरान 406 ग्राम चरस, 19.236 ग्राम चिट्टा, 124 ग्राम चूरा-पोस्त तथा 4,65,100 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 6 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 4 अभियोग पंजीकृत किए गए। प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस नशामुक्त समाज के लक्ष्य की दिशा में इस अभियान को और अधिक व्यापक, वैज्ञानिक, आक्रामक एवं शून्य-सहिष्णुता के दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।

सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे
प्रवक्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता से हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में चिट्टा माफिया के समूल नाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विभाग के अनुसार आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!