Shimla: नशे के खिलाफ 15 को राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री भी लगाएंगे दौड़

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Nov, 2025 07:55 PM

shimla drug free governor chief minister race

हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 नवम्बर को रिज मैदान पर आयोजित होने वाली वाकथन दौड़ में शामिल होंगे।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 नवम्बर को रिज मैदान पर आयोजित होने वाली वाकथन दौड़ में शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए राज्यपाल को न्यौता देने के लिए मुख्यमंत्री खुद बुधवार को राजभवन पहुंचे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह व विधायक हरीश जनारथा भी साथ थे।

दरअसल नशे के खिलाफ सरकार के अलावा राज्यपाल ने भी अभियान छेड़ा है, जिसके लिए राजभवन ने कई स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा शिक्षण संस्थानों को भी जोड़ा है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल से मुख्यमंत्री की विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई है। इस समय कृषि विश्वविद्यालय के अलावा बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपतियों की नियुक्ति होना शेष है। इसको लेकर राजभवन व सरकार के बीच में खींचतान चली है।

अरविंद दिग्विजय सिंह नेगी संभालेंगे टास्क फोर्स की कमान
कुछ दिन पहले डीआईजी के पद पर पदोन्नत हुए अरविंद दिग्विजय सिंह नेगी को नशे के खिलाफ बनाई गई टास्क फोर्स की कमान सौंपी गई है। वह पहले भी नशा कारोबारियों पर चोट कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!