दिल्ली में राहुल गांधी से मिले राठौर

Edited By Kuldeep, Updated: 09 May, 2022 05:31 PM

shimla delhi rahul rathor meet

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

शिमला (योगराज): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। ए.आई.सी.सी. प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल गांधी से उनकी यह पहली आधिकारिक मुलाकात थी। राहुल गांधी ने राठौर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अध्यक्ष के तौर उनके कार्यों की प्रशंसा की। राठौर ने इस दौरान राहुल गांधी को प्रदेश की राजनीति से अवगत करवाते हुए उन्हें प्रदेश में संगठन के पूर्व में किए गए सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही क पार्टी के कई महत्वपूर्ण मुद्दों से भी राहुल गांधी को अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल विशेष तौर पर साथ थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!