हिमाचल में नशे और कैश के साथ महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, कसोल से दिल्ली जा रही वोल्वो बस में था सवार

Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2026 05:26 PM

youth from maharashtra arrested with drugs and cash

हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुंदरनगर के अंतर्गत पुलिस थाना धनोटू की टीम ने....

सुंदरनगर (सोढी): हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुंदरनगर के अंतर्गत पुलिस थाना धनोटू की टीम ने तरोट फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 299 ग्राम चरस और 40 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात धनोटू पुलिस की टीम ने तरोट फोरलेन पर रूटीन नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कुल्लू के कसोल से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस जवानों ने जब बस में सवार यात्रियों के सामान की तलाशी लेना शुरू किया, तो एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर जब उसके सामान की गहनता से तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 299 ग्राम चरस और 40 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत चरस और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान केनेथ डेनियल (31) पुत्र जॉन डेनियल के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से सरला मनोहर, सैक्टर-17 वाशी, नवी मुंबई, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) का निवासी है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह युवक चरस की यह खेप कहां से लाया था और किसे डिलीवर किया जाना था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस नशे के एक बड़े अंतर्राज्यीय नैटवर्क का पर्दाफाश करने की उम्मीद जता रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!