Shimla: मुख्यमंत्री वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होने के लिए आज जाएंगे दिल्ली

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Dec, 2025 09:46 PM

shimla chief minister delhi mega rally participated

नई दिल्ली में 14 दिसम्बर को वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली जाएंगे।

शिमला (भूपिन्द्र): नई दिल्ली में 14 दिसम्बर को वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली जाएंगे। पहले उनका शनिवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण हैलीकॉप्टर की उड़ान नहीं होने के कारण वह नहीं जा पाए। ऐसे में अब उनका रविवार सुबह हैलीकाॅप्टर से दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। रविवार को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में मुख्यमंत्री सुक्खू सहित सरकार के सभी मंत्री, कांग्रेस विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली में ही रहेंगे। अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से लौटने का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 16 दिसम्बर को सुबह वापस लौट सकते हैं। महारैली में मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के उन आरोपों का जवाब देंगे, जो उन्होंने प्रदेश सरकार पर शनिवार को शिमला में आयोजित अभिनंदन समारोह में लगाए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री केंद्र को हिमाचल की अनदेखी करने पर भी घेरने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू महारैली के उपरांत कांग्रेस आलाकमान व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार करने पर निर्णय लिया जाएगा। आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल में रिक्त पड़े एक मंत्री पद के अतिरिक्त विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नाम तय होना है। सार्वजनिक उपक्रमों में वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त करने का विषय भी लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!