Shimla: दिल्ली से वापस लौटे मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2024 10:58 PM

shimla chief minister delhi back

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वापस लौट आए। मुख्यमंत्री रविवार को राजभवन में प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

शिमला (ब्यूरो): पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वापस लौट आए। मुख्यमंत्री रविवार को राजभवन में प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बीते 25 दिसम्बर को कांग्रेस के कर्नाटक में नव सत्याग्रह सम्मेलन में शामिल होने शिमला से गए थे। 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कर्नाटक में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। 27 दिसम्बर को कर्नाटक के बेलगाव में कांग्रेस की रैली से पहले ही 26 दिसम्बर की रात करीब 9.51 बजे पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का निधन हो गया।

डा. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने 27 दिसम्बर की रैली रद्द की तथा कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाई तथा डा. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हालांकि सीएम का शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री के आकस्मिक निधन के कारण 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित है। शोक की वजह से मुख्यमंत्री दिल्ली में किसी मंत्री के साथ मुलाकात नहीं कर सके। ऐसे में अब मुख्यमंत्री प्रदेश हित की पैरवी करने कुछ दिनों बाद दिल्ली जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!