Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए जयराम ठाकुर के विकल्प पर भी चर्चा

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Feb, 2025 04:18 PM

shimla bjp state president jairam thakur option

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम भी बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ रहा है।

शिमला (कुलदीप): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम भी बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कई वरिष्ठ नेता ऐसा मानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। यदि पार्टी आलाकमान के स्तर पर ऐसा निर्णय लिया जाता है तो फिर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को भी बदला जा सकता है।

ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के लिए विपिन सिंह परमार, बिक्रम सिंह और सतपाल सिंह सत्ती के विकल्प पर पार्टी विचार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद पर मुहर दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कभी भी लग सकता है। दिल्ली में 27 वर्ष के बाद भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को होना है, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा।

अब बदले सियासी परिदृश्य में यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की बात करें तो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, डा. राजीव भारद्वाज और इंदु गोस्वामी के नाम आगे आ रहे हैं। हालांकि भाजपा आलाकमान कब क्या निर्णय लेता है, इसका खुलासा कई बार अंतिम क्षण में जाकर होता है। प्रदेश में भी भाजपा ऐसे नेता को आगे करेगी, जिसके नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा का अगला लक्ष्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करना है और इसके लिए अभी से शीर्ष नेतृत्व ने काम करना शुरू कर दिया है।

डा. जितेंद्र सिंह बनाए गए हैं चुनाव अधिकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद चयन के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके बाद वह एक बार शिमला का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने अपने शिमला दौरे के दौरान संविधान गौरव दिवस पर शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान सिर्फ इतना संकेत दिया कि पार्टी की तरफ से शीघ्र लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया को जल्द पूर्ण किया जाएगा। यानी प्रदेश अध्यक्ष चयन के लिए उनका अलग से कार्यक्रम बनेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!