केंद्र खैरात नहीं बांटता, राज्यों को करों की हिस्सेदारी देता है : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Oct, 2024 07:58 PM

shimla bjp hotel tax

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से की गई बयानबाजी पर आपत्ति जताई है।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से की गई बयानबाजी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्र कोई खैरात नहीं बांटता, वह राज्यों को करों की हिस्सेदारी देता है। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नड्डा को यह जानकारी होनी चाहिए कि हिमाचल प्रदेश संघीय ढांचे का हिस्सा है। ऐसे में करों से एकत्र एवं राजस्व घाटा अनुदान राशि मिलना हमारा अधिकार है। उन्होंने यह टिप्पणी नड्डा के उस बयान पर की जिसमें कहा था कि अगर केंद्र धनराशि न दे तो हिमाचल सरकार 1 दिन भी नहीं चल सकती।

हिमाचल के कर्मचारियों को वेतन राजस्व घाटा अनुदान राशि व पैंशनरों को पैंशन केंद्रीय करों से मिलने वाली राशि से मिलती है। मुख्यमंत्री ने जगत प्रकाश नड्डा को सलाह दी कि वह कांग्रेस से गए नेताओं से सलाह लेना बंद करें। उन्होंने ऐसे नेताओं को अपना सलाहकार बनाने की बजाय दूर रहने की सलाह दी। टॉयलेट टैक्स को सीएम ने भाजपा की तरफ से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान फैलाया गया भ्रम बताया। उन्होंने कहा कि टॉयलेट टैक्स तो पूर्व भाजपा सरकार ने होटलों पर वर्ष 2018 में लगाया था जिसे उनकी सरकार ने वापस लिया है। कांग्रेस सरकार ने जनता पर ऐसा कोई टैक्स नहीं लगाया है।

हरियाणा में कांग्रेस की होगी सत्ता वापसी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। वहां के लोगों में भाजपा के 10 वर्ष के शासनकाल को लेकर भारी नाराजगी है और यही नाराजगी कांग्रेस की सत्ता में वापसी करवाएगी।

पूर्व भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नुक्सान पहुंचाया
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नुक्सान पहुंचाया, जिससे उभरने में समय लगेगा। राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से 1 वर्ष के भीतर इन संस्थानों को मजबूत करेगी। कांग्रेस सरकार ने 2 वर्ष में हमीरपुर, चंबा, नाहन व नेरचौक कालेज को पैसा दिया है।

जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगाया है। अभी तक जनता से पानी का कोई शुल्क नहीं लिया गया है। इसके अलावा किसी की बिजली सबसिडी बंद नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी समय में भाजपा नेता इस तरह की बातें राजनीतिक लाभ के लिए करती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!