Himachal: अनुराग ठाकुर को बनाया संसदीय लोक लेखा समिति का सदस्य

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2024 08:45 PM

shimla anurag thakur public accounts committee member

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लोक लेखा समिति के सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति सरकार के वार्षिक वित्त लेखों और व्यय को पूरा करने के लिए सदन की तरफ से दी गई राशि के विनियोग को दर्शाने वाले लेखों की जांच करने का काम करेगी।

शिमला (ब्यूरो): पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लोक लेखा समिति के सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति सरकार के वार्षिक वित्त लेखों और व्यय को पूरा करने के लिए सदन की तरफ से दी गई राशि के विनियोग को दर्शाने वाले लेखों की जांच करने का काम करेगी। लोक लेखा समिति भारतीय संसद के कुछ चुने हुए सदस्यों वाली समिति है, जो भारत सरकार के खर्चों की लेखा परीक्षा (ऑडिट) करती है। इस समिति को यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था कि संसद की तरफ से सरकार को दिया गया धन विशिष्ट और निश्चित मद पर ही खर्च किया जाए।

कश्यप ने उठाया बरसात से हुए नुक्सान का मामला
सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में हिमाचल प्रदेश में बरसात से हुए भारी नुक्सान का मामला उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को तुरंत राहत प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर किस तरह से बादल फटने एवं नदी-नालों के उफान पर आने से जन-धन की क्षति हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!