Shimla: रामपुर में 6 और चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Oct, 2024 11:13 AM

shimla 6 more chitta smugglers arrested in rampur

उपमंडल रामपुर के अंतर्गत राधे गैंग के 6 और चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसे पूर्व एस.आई.टी. की टीम ने सैंज-कुमारसैन में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था।

रामपुर बुशहर, (नोगल): उपमंडल रामपुर के अंतर्गत राधे गैंग के 6 और चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसे पूर्व एस.आई.टी. की टीम ने सैंज-कुमारसैन में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। शीघ्र ही पुलिस अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करेगी।

इन गिरफ्तार 6 लोगों में राजेश, धर्मसैन, उज्ज्वल, ललित, अमित, ध्रुव शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में रामपुर व आनी के युवक शामिल हैं। रामपुर व कुमारसैन की एस.आई.टी. लगातार चिट्टा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

डी.एस.पी. रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!