Shimla: आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, शिमला और मंडी जिलों में फेरबदल

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Mar, 2026 05:36 PM

shimla ayurveda medical officer transfer

राज्य सरकार ने आयुष विभाग में कार्यरत आयुर्वैदिक चिकित्सा अधिकारियों (एएमओ) के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

शिमला (संतोष): राज्य सरकार ने आयुष विभाग में कार्यरत आयुर्वैदिक चिकित्सा अधिकारियों (एएमओ) के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सचिव (आयुष) द्वारा जारी इन आदेशों के तहत शिमला और मंडी जिलों के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात 6 चिकित्सा अधिकारियों को बदला गया है। विशेष बात यह है कि ये सभी तबादले आपसी सहमति (म्युचुअल) के आधार पर किए गए हैं। इन अधिकारियों को टीटीए (यात्रा भत्ता) और ज्वाइनिंग टाइम की सुविधा नहीं मिलेगी।

इनमें डा. गीतांजलि सूद को आयुष केंद्र जठिया देवी (शिमला) से आयुष केंद्र रामनगर (शिमला), डा. श्वेता अवस्थी को आयुष केंद्र, रामनगर (शिमला) से आयुष केंद्र, जठिया देवी (शिमला), डा. योगेश कुमार को आयुष केंद्र बेहना (मंडी) से आयुष केंद्र भंगरोटू (मंडी), डा. स्वाति ठाकुर को आयुष केंद्र भंगरोटू (मंडी) से आयुष केंद्र बेहना (मंडी), डा. यशपाल राणा को आयुर्वेद अस्पताल रामपुर (शिमला) से आयुष केंद्र दत्तनगर (शिमला), डा. सुमेश कटोच को आयुष केंद्र दत्तनगर (शिमला) से आयुर्वेद अस्पताल रामपुर (शिमला) के लिए तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार संभालें और इसकी रिपोर्ट उचित माध्यम से विभाग को भेजें। इन तबादलों से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन की उम्मीद जताई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!