Shimla: हिमाचल के 4 पुलिस अधिकारी होंगे विशेष ड्यूटी पदक से सम्मानित

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Apr, 2025 06:20 PM

shimla 4 police officers honored

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के 4 अधिकारियों को पुलिस (विशेष ड्यूटी) पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन अधिकारियों में एआईजी पुलिस मुख्यालय मानव वर्मा (आईपीएस), एसपी अशोक रत्न (आईपीएस), उप पुलिस अधीक्षक रोहित मृगपुरी (एचपीएस) और एसडीपीओ नरेश शर्मा...

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के 4 अधिकारियों को पुलिस (विशेष ड्यूटी) पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन अधिकारियों में एआईजी पुलिस मुख्यालय मानव वर्मा (आईपीएस), एसपी अशोक रत्न (आईपीएस), उप पुलिस अधीक्षक रोहित मृगपुरी (एचपीएस) और एसडीपीओ नरेश शर्मा (एच.पी.एस) शामिल है। प्रदेश के दुर्गम व उच्च पर्वतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर यह सम्मान दिया जाता है, जो अधिकारियों के साहस, धैर्य और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गौर हो कि एआईजी मानव वर्मा पात्रता अवधि के दौरान एसपी लाहौल स्पीति के पद पर 2 वर्षों से अधिक समय तक तैनात रहे।

इसके साथ ही एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने पात्रता अवधि के दौरान एसपी किन्नौर के पद पर 1 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान की। इसी तरह उप पुलिस अधीक्षक द्वितीय आईआरबी सकोह रोहित मृगपुरी ने पात्रता अवधि के दौरान एसडीपीओ काजा के पद पर 1 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान की और एसडीपीओ रामपुर नरेश शर्मा ने पात्रता अवधि के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय किन्नौर के पद पर 1 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवा प्रदान की दी है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ बुधवार को उक्त अधिकारियों को विशेष ड्यूटी पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।

पुरस्कार वितरण समारोह होगा आयोजित
केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में 9 फरवरी 2023 तक पात्र सेवाएं प्रदान करने पर अधिकारियों को पुलिस (विशेष ड्यूटी) पदक देने की घोषणा की गई है। इसके तहत पुरस्कार वितरण समारोह बाद में आयोजित किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!