Edited By Vijay, Updated: 10 Aug, 2023 08:55 PM

राहुल गांधी द्वारा भारत माता पर दिए गए बयान पर शांता कुमार ने तल्ख टिप्पणी की है। बकौल शांता कुमार समझ नहीं आता मां वह भी भारत मां और उसकी हत्या, ऐसी बात विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में कांग्रेस के बड़े नेता ने कैसे कही।
पालमपुर (भृगु): राहुल गांधी द्वारा भारत माता पर दिए गए बयान पर शांता कुमार ने तल्ख टिप्पणी की है। बकौल शांता कुमार समझ नहीं आता मां वह भी भारत मां और उसकी हत्या, ऐसी बात विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में कांग्रेस के बड़े नेता ने कैसे कही। शांता कुमार ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि तब भारत माता से क्या हुआ था जब कांग्रेस और राहुल गांधी के नाना ने देश का विभाजन स्वीकार किया। लाखों लोगों की हत्या हुई, हजारों महिलाओं का बलात्कार हुआ और करोड़ों लोग अपने घरों से विस्थापित हुए। शांता कुमार ने कहा कि उनकी भांति देश के करोड़ों लोग भी राहुल गांधी की इस बात से आहत हुए होंगे कि सरकार ने भारत माता की हत्या की है।
उस भयंकर त्रासदी को राहुल गांधी क्या कहते हैं?
शांता कुमार ने कहा कि वह राहुल गांधी को याद दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस विभाजन के विरुद्ध थी। महात्मा गांधी जी ने कहा था कि विभाजन मेरी लाश पर होगा। यही बात पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल ने कही थी परंतु मौलाना आजाद की पुस्तक के अनुसार माऊंट बेटन की धर्मपत्नी एडेना बेटन ने जवाहर लाल नेहरू को विभाजन के लिए मना लिया। सरदार पटेल किसी कारण चुप हो गए तब गांधी जी ने कहा था ‘देश का विभाजन रोकने के लिए अब मेरे दोनों हाथ मेरे साथ नहीं रहे। भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी त्रासदी थी, जिसमें करोड़ों लोगों की हत्या, बलात्कार और विस्थापन सहन करना पड़ा’। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू को ब्रिटिश सरकार नहीं मना सकी थी पर लेडी एडिना बेटन ने मना लिया। उस भयंकर त्रासदी को राहुल गांधी क्या कहते हैं?
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here