Sirmour: संगड़ाह में खाई में गिरी कार, महिला की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Nov, 2024 09:33 PM

sangrah road accident woman death

उपमंडल संगड़ाह में एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान उपमंडल शिलाई के पंजौड़ गांव की 68 वर्षीय सैना देवी के रूप में हुई है।

श्री रेणुका जी (नरेंद्र): उपमंडल संगड़ाह में एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान उपमंडल शिलाई के पंजौड़ गांव की 68 वर्षीय सैना देवी के रूप में हुई है। हादसा गत शुक्रवार रात को कालथ के समीप सामने आया है। जानकारी के अनुसार कालथ गांव के पास देर रात एक कार नम्बर एच.पी.01एन.-0319 अचानक खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर पर चोटिल हुई थी, जिसे उसके परिवार के लोग इलाज के लिए मैडीकल कालेज नाहन ले जा रहे थे।

इसी बीच यहां गाड़ी से सभी लोग ढाबे पर खाना खाने के लिए उतर गए। इस दौरान महिला गाड़ी सहित गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी यहां ढलान पर खड़ी थी। संभवतः गाड़ी की हैंड ब्रेक न लगने से यह हादसा हुआ है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं एसडीएम संगड़ाह सुनील कायस्थ ने बताया कि मृत महिला के आश्रितों को 25,000 रुपए की तुरंत राहत राशि जारी की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!