Edited By Kuldeep, Updated: 23 May, 2025 06:54 PM

थाना सैंज के अंतर्गत अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने गश्त के दौरान जोगनी माता मंदिर लपाह के पास अफीम के पौधों की अवैध खेती पाई और 210 अफीम के पौधे बरामद किए, जिनमें से 10 अफीम के पौधे पुलिस ने नमूने के तौर पर कब्जे में लिए, जबकि...
सैंज (बुद्धि सिंह): थाना सैंज के अंतर्गत अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने गश्त के दौरान जोगनी माता मंदिर लपाह के पास अफीम के पौधों की अवैध खेती पाई और 210 अफीम के पौधे बरामद किए, जिनमें से 10 अफीम के पौधे पुलिस ने नमूने के तौर पर कब्जे में लिए, जबकि बाकी फसल को नष्ट कर दिया। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना सैंज में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।