Kullu: सड़क बंद होने के बाद भी वसूला जा रहा टोल टैक्स, लोगों ने किया विरोध

Edited By Vijay, Updated: 08 Aug, 2025 04:35 PM

toll tax is being collected even after the road is closed people protested

फोरलेन प्रभावित किसान संघ की बैठक नगवाईं में प्रधान नरेश कुमार कुकू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहालत पर चिंता व्यक्त की।

बजौरा (कृष्ण): फोरलेन प्रभावित किसान संघ की बैठक नगवाईं में प्रधान नरेश कुमार कुकू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ताहालत पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान सड़क मार्ग एक हफ्ते में 2-3 दिन बंद रहने के बावजूद टकोली टोल प्लाजा में टोल टैक्स वसूले जाने पर विरोध जताया। बैठक में फोरलेन अथाॅरिटी व जिला प्रशासन को टोल टैक्स के बारे में शीघ्र फैसला करने का आग्रह किया गया। इसके साथ फोरलेन अथॉरिटी अधिकारियों से आग्रह किया गया कि सड़क में पानी की निकासी नालियों को ठीक किया जाए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अब हर महीने के आखिरी रविवार को बैठक नगवाईं में होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!