हमीरपुर में चाय की दुकान में फटा सिलेंडर, शटर के उड़े परखच्चे; 3 लोग झुलसे

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Feb, 2026 01:51 PM

cylinder explodes in a tea stall in hamirpur 3 people injured

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के भोटा बाजार में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया है। यहां सुबह करीब 5:00 बजे रेस्ट हाउस के समीप स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दुकान का लोहे का...

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के भोटा बाजार में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया है। यहां सुबह करीब 5:00 बजे रेस्ट हाउस के समीप स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दुकान का लोहे का शटर उखड़कर काफी दूर जा गिरा और इमारत की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें से एक को नाजुक हालत के चलते पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

शटर के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, यह चाय की दुकान पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति की थी। हादसा सुबह करीब 5:00 बजे तब हुआ, जब दुकानदार पुरुषोत्तम चंद अपनी दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के भीतर से आग की लपटें निकल रही हैं। जब उन्होंने शटर खोलने की कोशिश की, तो अत्यधिक तपिश के कारण वह सफल नहीं हो पाए। इसी बीच, उनकी मदद के लिए पड़ोसी दुकानदार कमलेश कुमार और दूध की सप्लाई करने वाले राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जैसे ही तीनों ने मिलकर शटर को ऊपर खींचने का प्रयास किया, दुकान के भीतर जबरदस्त विस्फोट हुआ और शटर के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में तीन लोग घायल

विस्फोट के समय दुकान के आसपास मौजूद राकेश कुमार, पुरुषोत्तम और कमलेश कुमार घायल हुए हैं। तीनों को तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस धमाके और आग की चपेट में आने से पुरुषोत्तम चंद करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के सन्नाटे में धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार जोगिंद्र कुमार, कानूनगो डिंपल रंजन और पटवारी ललित मोहन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। एसपी हमीरपुर, बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!