Shimla: रोहड़ू पहुंचने पर अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर को प्रशासन ने किया सम्मानित

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Nov, 2025 07:19 PM

rohru women cricketer renuka singh honoured

देश, प्रदेश व रोहडू क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली रोहडू की शान, महिला विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर रविवार को गृह क्षेत्र रोहड़ू पहुंची।

रोहड़ू (कुठियाला): देश, प्रदेश व रोहडू क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली रोहडू की शान, महिला विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर रविवार को गृह क्षेत्र रोहड़ू पहुंची। रोहड़ू पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन व विधायक द्वारा रेणुका सिंह ठाकुर का स्वागत किया तथा प्रशासन द्वारा रेणुका सिंह ठाकुर को शाल व टोपी पहनाकर व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा रेणुका ठाकुर के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रेणुका सिंह ठाकुर को चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। रोहड़ू पहुंचने से पहले रेणुका सिंह ठाकुर ने माता सुनीता ठाकुर व परिवार सहित माता हाटेशवरी मंदिर हाटकोटी में पूजा अर्चना की तथा मां का आशीर्वाद लिया।

तदोपरांत रोहडू में हजारों लोगों ने रेणुका सिंह ठाकुर का यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज़ गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके इस सफर में यहां तक पहुंचने में उनके चाचा भूपिंदर सिंह ठाकुर तथा मामा का सबसे बड़ा योगदान रहा है जिस कारण वह आज इस मुकाम तक पहुंची है। रेणुका सिंह ठाकुर ने कहा कि जब वह छोटी थी तो तब से आज तक उनके मामा ने हमेशा उनका साथ दिया है जिसे वह अभी नहीं भूल सकती। रेणुका ठाकुर जब मात्र 3 वर्ष की थी तो पिता का साया उनके सर से उठ गया था लेकिन। चाचा भूपिंदर सिंह ठाकुर ने सबसे पहले रेणुका के अंदर हुनर तलाशा और उसे 13 वर्ष की उम्र में रेणुका ठाकुर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट अकादमी धर्मशाला तक पहुंचाया।

उसके बाद रेणुका सिंह ठाकुर ने कडी मेहनत करते हुए अपने खेल पर फ़ोकस किया तथा आज देश प्रदेश व रोहडू क्षेत्र सहित अपने गांव पारसा का नाम रोशन किया है। रेणुका सिंह ठाकुर रोहडू के बाद अपने गांव पारसा के लिए रवाना हुईं जहां पर हजारों लोग काफी बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। पारसा गांव में रेणुका सिंह ठाकुर का भव्य अभिनंदन किया गया तथा लोगों ने खुशी में खूब जश्न मनाया। इस मौके पर रेणुका ठाकुर के गांव पारसा में धाम का भी आयोजन किया गया था जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। इससे पहले स्वर्ण समाज द्वारा भी मेंहदली में ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं के साथ रेणुका सिंह ठाकुर का स्वागत किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!