Shimla: जुब्बल की भौलाड़ पंचायत में भीषण अग्निकांड में करोड़ों की संपत्ति राख

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Jan, 2025 10:11 PM

rohru fire house ashes

जुब्बल उपमंडल की भौलाड़ पंचायत के गांव कलेच में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भीषण अग्निकांड की घटना हुई।

रोहड़ू (बशनाट): जुब्बल उपमंडल की भौलाड़ पंचायत के गांव कलेच में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भीषण अग्निकांड की घटना हुई। इस घटना में शमशेर सिंह पुत्र निरम सिंह और घनश्याम सिंह पुत्र निरम सिंह के बगीचे में बना रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि स्थानीय निवासी मेदर सिंह के घर को भी आंशिक नुक्सान पहुंचा है। गनीमत रही कि जब यह घटना पेश आई तो उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और तुरंत अग्निशमन विभाग रोहड़ू व जुब्बल को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के घरों को बचाने में सफलता पाई।

थाना प्रभारी जुब्बल चेतन चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आगजनी में 2 परिवारों के मकान प्रभावित हुए हैं और एक परिवार आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि आगजनी की यह घटना कैसे पेश आई, इसकी जांच जारी है। एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के रूप में प्रशासन द्वारा दोनों परिवारों को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!