Shimla: किन्नौर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 120 पदों पर होगी भर्ती

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Nov, 2025 06:35 PM

rikangpio security guard supervisor recruitment

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक के लिए 120 पद निकाले गए हैं।

रिकांगपिओ (रिपन): जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक के लिए 120 पद निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षकों का वेतन 17,500 से 23 हजार रुपए प्रतिमाह होगा तथा इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सैंटीमीटर से ऊपर तथा वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 8 दिसम्बर को खंड रोजगार कार्यालय पूह व 9 दिसम्बर को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ तथा 10 दिसम्बर को खंड रोजगार कार्यालय भावानगर में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!