रोजगार का बड़ा मौका: इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

Edited By Jyoti M, Updated: 25 Feb, 2026 04:15 PM

campus interview will be conducted on february 28

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा मैसर्ज वर्मा ज्वेलर्स सोलन यूबीए मार्केट सोलन के लिए मार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय...

शिमला। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा मैसर्ज वर्मा ज्वेलर्स सोलन यूबीए मार्केट सोलन के लिए मार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक 12वीं या स्नातक पास होना चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 28 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.gov.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!