Shimla: किन्नौर की 2 बेटियाें ने प्रोबेशनरी अधिकारी बनकार किया जिले का नाम रोशन

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jan, 2026 09:33 PM

rekong peo 2 daughters officer

किन्नौर जिले की 2 होनहार बेटियों ने बैंकिंग परीक्षा पास कर प्रोबेशनरी अधिकारी के रूप में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

रिकांगपिओ (राजकुमार): किन्नौर जिले की 2 होनहार बेटियों ने बैंकिंग परीक्षा पास कर प्रोबेशनरी अधिकारी के रूप में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। जिले के चगांव निवासी अंकिता नेगी पुत्री राजमान नेगी तथा सुन्नम निवासी सोनिका पुत्री जगदेवी ने आईबीपीएस की कठिन प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर इंडियन बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवारों में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंकिता और सोनिका की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!