Edited By Vijay, Updated: 12 Mar, 2025 03:57 PM

शिमला की लड़की के साथ मनाली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कुल्लू (शम्भू प्रकाश): शिमला की लड़की के साथ मनाली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया गया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ इस वारदात को एक होटल में अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत पत्र में कहा कि आरोपी उसे मनाली के एक होटल ले गया जहां, उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान पारस कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी डी. 126 सैकेंड फ्लोर नजदीक तनिष्का ब्यूटी पार्लर गाजियाबाद के रूप में की गई है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here