Edited By Kuldeep, Updated: 27 May, 2025 10:39 PM

एक बार फिर से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नाथपा बांध में आने वाला डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है। नाथपा झाखड़ी के बांध के रेडियल गेट के माध्यम से करीब 145 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है।
रामपुर बुशहर (नोगल): एक बार फिर से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नाथपा बांध में आने वाला डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है। नाथपा झाखड़ी के बांध के रेडियल गेट के माध्यम से करीब 145 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। इसके फलस्वरूप सतलुज नदी का जलस्तर 226 क्यूमैक्स होगा। बांध स्थल में यदि आगे इनफ्लो बढ़ता है, तो अधिक पानी छोड़ा जाएगा। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी रामपुर ने हर्ष अमरेंद्र सिंह ने दी है।