Edited By Kuldeep, Updated: 18 Dec, 2025 10:53 PM

उपमंडल रामपुर में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान अनिश कुमार गांव काशापाट तहसील रामपुर बुशहर के रूप में हुई है।
रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान अनिश कुमार गांव काशापाट तहसील रामपुर बुशहर के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप है। डीएसपी रामपुर बुशहर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।