Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2023 08:42 PM

दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार देर रात राजगढ़ शहर में भी भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया। शहर में बाढ़ जैसे हालत बन गए। कुछ समय के लिए ही हुई भारी बारिश के कारण लोग सहम गए।
राजगढ़ (गोपाल): दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार देर रात राजगढ़ शहर में भी भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया। शहर में बाढ़ जैसे हालत बन गए। कुछ समय के लिए ही हुई भारी बारिश के कारण लोग सहम गए। घरों से बाहर निकल कर डर के साये में रात गुजारी। भले ही बारिश कुछ ही समय के लिए हुई लेकिन लोगों को पूरी तरह डरा गई। बारिश से लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया। वार्ड नंबर-2, 4, 5 व 7 की कई दुकानों व घरों में बरसाती पानी घुस गया। वार्ड नंबर-4 में चार फुट चौड़े पैदल रास्ते में पानी का बहाव इतना तेज था कि इसमें चला नहीं जा सकता था।
राजगढ़-सोलन मुख्य सड़क में बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण यह पानी मलबे सहित वार्ड नंबर-4 में अंकुर ट्रेडर्स व वार्ड नंबर-2 में हिमाचल जनरल स्टोर की दुकान के साथ-साथ कई अन्य दुकानों में भी घुस गया। दुकानों में लाखों का नुक्सान हुआ है। वार्ड नंबर-5 में हालत यही हालत बन गए थे। वार्ड नंबर-7 में भी सड़क का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया।
वहीं सूचना मिलते ही तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा व नगर पंचायत के पार्षद मौके पर पहुंचे और नुक्सान का जायजा लिया। उमेश शर्मा के अनुसार इस भारी बारिश के कारण लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है, जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दलीप कौंडल के अनुसार विभाग द्वारा शहर में बंद पड़ी नालियों व पुलियों को जल्द खोल दिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here