Kangra: सिविल अस्पताल थुरल में चिकित्सकों की कमी को लेकर भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2025 11:08 PM

protest rally against shortage of doctors in civil hospital thural

सिविल अस्पताल थुरल में चिकित्सकों की कमी को लेकर भाजपा ने लोगों के साथ आक्रोश रैली निकाली। उनका रोष था कि दर्जनों पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाला इस सिविल अस्पताल में मात्र कुछ ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।

थुरल (जम्वाल): सिविल अस्पताल थुरल में चिकित्सकों की कमी को लेकर भाजपा ने लोगों के साथ आक्रोश रैली निकाली। उनका रोष था कि दर्जनों पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाला इस सिविल अस्पताल में मात्र कुछ ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। रोष प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। रोष प्रदर्शन में सुलह के भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार थी तब थुरल अस्पताल में डाॅक्टरों की कमी बिल्कुल भी नहीं थी, लेकिन जब से प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार आई है तब से ही विकास की गति धीमी हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल में डाॅक्टरों की भर्ती शीघ्र नहीं की गई तो आंदोलन में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि थुरल अस्पताल में डाॅक्टरों की कमी को लेकर मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और उन्हें दूरदराज जाकर स्वास्थ्य लाभ लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह रोष रैली कोई भाजपा की नहीं है बल्कि यह आम जनता के साथ जुड़े हुए मुद्दे की है।

सिर्फ मूर्ख बना रहे हैं भाजपा विधायक : संजय चौहान
उधर,  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि विधायक विपिन सिंह परमार सिर्फ और लोगों को मूर्ख बनाने वाली बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुछ डाॅक्टर काम कर रहे हैं और कुछ स्टडी के लिए गए हैं जो दोबारा आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुलह के विधायक यह बताएं कि वह थुरल अस्पताल में डाॅक्टरों की कमी को लेकर कितनी बार मुख्यमंत्री के समक्ष ग‌ए हुए हैं। ऐसा हल्ला बोलना और लोगों को गुमराह करके मूर्ख बनाना उन्हें शोभा नहीं देता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!