राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने किया अटल टनल रोहतांग का दौरा

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2022 04:45 PM

president visits atal tunnel rohtang

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शनिवार को अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनके साथ उपस्थित थे। अटल टनल मनाली को दुर्गम लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।

कुल्लू (ब्यूरो): राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शनिवार को अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनके साथ उपस्थित थे। अटल टनल मनाली को दुर्गम लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है। राष्ट्रपति ने हेलीपैड के समीप सिस्सु झील, चंद्रभागा नदी, जल प्रपात तथा घाटी की खूबसूरत वादियों में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी, देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द और उनकी पुत्री भी उपस्थित थीं। इससे पहले राष्ट्रपति का सिस्सु हैलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इस मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पारम्परिक थंका पेंटिंग भेंट की। 
PunjabKesari, President Image

अटल टनल के साऊथ पोर्टल पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), प्रोजैक्ट योजक के मुख्य अभियन्ता जितेंद्र प्रसाद ने अटल टनल के निर्माण और मनाली-लेह मार्ग पर भविष्य में बनने वाली अन्य महत्वपूर्ण सुरंगों के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी। इसके उपरांत राष्ट्रपति के प्रदेश में 2 दिवसीय प्रवास के सम्पन्न होने पर उनको राज्यपाल, मुख्यमंत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा ने मनाली के सासे हैलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी।
PunjabKesari, President Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!