पुलिस ने मैहतपुर में बंद पड़े गोदाम में मारा छापा, 375 पेटियां शराब बरामद

Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2023 09:24 PM

police raid in locked warehouse 375 cartons of liquor seized

बहडाला में फर्जी हॉलोग्राम और नकली लेबल लगी 45 पेटी शराब मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 375 पेटियां शराब की बरामद की हैं। शराब कंपनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दर्ज किए मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं...

ऊना (विशाल): बहडाला में फर्जी हॉलोग्राम और नकली लेबल लगी 45 पेटी शराब मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 375 पेटियां शराब की बरामद की हैं। शराब कंपनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दर्ज किए मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं को साथ में जोड़ दिया है। एसएचओ सदर मनोज वालिया की अगुवाई में पुलिस टीम देर शाम तक मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में बरामद शराब की बोतलों की गिनती और कार्रवाई पूरी करने में लगी रही।

बहडाला में लिंक रोड पर वाहन से पकड़ी थी 45 पेटी देसी शराब  
बता दें कि बीते शुक्रवार की रात बहडाला में लिंक रोड पर पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी से 45 पेटियां देसी शराब की बरामद की थीं। इस दौरान गाड़ी में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच के दौरान शराब कंपनी के प्रतिनिधि ने आकर बोतलों को चैक किया तो पाया कि उन बोतलों पर लगे लेबल और हॉलोग्राम नकली है। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ दी हैं।

शीतल पेय का काम करने के लिए रैंट पर लिया था गोदाम
नकली हॉलोग्राम और नकली लेबल लगी शराब की बोतलों के मामले में पुलिस जांच में बड़ी बातें सामने आ रही हैं। आरोपियों ने मैहतपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद पड़े गोदाम को रैंट पर लिया था। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में पाया गया कि आरोपियों ने यहां शीतल पेय का काम करने के लिए यह प्लाट किराए पर लिया था लेकिन यहां शराब का गोदाम बना दिया गया, जिसमें सैंंकड़ों बोतलें रखी गई हैं। पुलिस ने यहां पूरे प्लाट का निरीक्षण किया है। इन बोतलों के लेबल और हॉलोग्राम भी शराब कंपनी के प्रतिनिधि से चैक करवाए जाएंगे। पुलिस ने यहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी हैं।

क्या कहते हैं एएसपी ऊना
एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है और मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गोदाम में भारी मात्रा में शराब मिली है जिसकी जांच की जा रही है। शराब की गुणवत्ता की जांच भी करवाई जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!