Solan: मैडीकल स्टोर से देसी कट्टा बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Mar, 2026 05:28 PM

barotiwala medical store country made pistol recovered

पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झाड़माजरी में ठाकुर मैडीकोज नाम से मैडीकल स्टोर चलाने वाले युवक के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है, जिसे आरोपी ने अपनी दुकान के काऊंटर में छिपा कर रखा हुआ था।

बरोटीवाला (पुष्पिंदर): पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झाड़माजरी में ठाकुर मैडीकोज नाम से मैडीकल स्टोर चलाने वाले युवक के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है, जिसे आरोपी ने अपनी दुकान के काऊंटर में छिपा कर रखा हुआ था। आरोपी की पहचान साहिल ठाकुर (22) पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव कलस्वाई, तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई। आरोपी देसी कट्टे का कोई वैध लाइसैंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!