Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Mar, 2026 11:11 AM

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर मुख्य बाजार में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित मंदिर रोड लिंक के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।...
Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर मुख्य बाजार में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित मंदिर रोड लिंक के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा सोमवार शाम करीब 4:00 बजे पेश आया। मृतक की पहचान भूरी सिंह (71), निवासी कौंसल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भूरी सिंह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पठानकोट चौक की तरफ से मंडी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला दर्ज
स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को जोगिंद्रनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी मंडी, विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक चालक शिवम, निवासी गांव ढेलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के सही कारणों की पड़ताल कर रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें