Himachal: खुफिया इनपुट पर पुलिस और औषधि विभाग का 20 दवा निर्माण इकाइयों पर छापा, 4 में मिली गड़बड़ी

Edited By Vijay, Updated: 10 Dec, 2025 08:07 PM

police and drug department raid 20 drug manufacturing units

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बीते 15 नवम्बर को प्रारंभ की गई प्रदेशव्यापी एंटी चिट्टा ड्राइव के अंतर्गत हिमाचल पुलिस और औषधि विभाग द्वारा बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में बंद, स्थायी व अस्थायी रूप से निलंबित तथा समर्पित लाइसैंस वाली...

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बीते 15 नवम्बर को प्रारंभ की गई प्रदेशव्यापी एंटी चिट्टा ड्राइव के अंतर्गत हिमाचल पुलिस और औषधि विभाग द्वारा बुधवार को प्रदेश के 6 जिलों में बंद, स्थायी व अस्थायी रूप से निलंबित तथा समर्पित लाइसैंस वाली 20 दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। इस विशेष अभियान के दौरान 4 इकाइयों में अनियमितताएं पाई गईं, ऐसे में संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विशेष अभियान के तहत पुलिस और औषधि विभाग ने जिला ऊना में 2, बिलासपुर में 2, सोलन में 4, सिरमौर में 1, पुलिस जिला नूरपुर में 1 और पुलिस जिला बद्दी में 10 दवा निर्माण इकाइयों में औचक निरीक्षण किया गया, साथ ही 5 अन्य दवा निर्माण इकाइयों में देर शाम तक निरीक्षण जारी था। यह पहल नकली दवाओं, बिना लाइसैंस वाली दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों के अवैध निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई। 

PunjabKesari

पुलिस विभाग को मिली थीं खुफिया सूचनाएं 
पुलिस विभाग को खुफिया सूचनाएं मिली थीं कि कुछ बंद या निष्क्रिय दवा निर्माण इकाइयों का दुरुपयोग गुप्त रूप से नकली दवाओं, फेक ब्रांडेड दवाओं और मनो-संवेदी पदार्थों का उत्पादन करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में प्रदेश पुलिस एवं औषधि निरीक्षकों की अलग-अलग टीमों ने 6 जिलों में पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से यह विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान दवा निर्माण इकाइयों के लाइसैंस की पुष्टि, दस्तावेजों की जांच, स्टॉक ऑडिट तथा भौतिक निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी गोदामों व निर्माण क्षेत्रों की गहन तलाशी भी ली गई। पुलिस और औषधि विभाग के इस संयुक्त ऑप्रेशन से दवा निर्माण से जुड़ी कई इकाइयों में हड़कंप मच गया। पुलिस मुख्यालय के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अमल में लाई गई।

एंटी चिट्टा ड्राइव के तहत दबाेचे 16 चिट्टा तस्कर 
बता दें कि मुख्यमंत्री प्रारंभ की गई प्रदेशव्यापी एंटी चिट्टा ड्राइव के अंतर्गत प्रदेश पुलिस की दबिश का दौरा जारी है। इसी कड़ी में बीते दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 16 चिट्टा तस्करों को दबोचा गया था।

क्या बोले डीजीपी अशोक तिवारी
डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा है कि प्रदेश पुलिस नशे के विरुद्ध अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। विभाग दवा निर्माण इकाइयों में किसी भी प्रकार के दुरुपयोग, अवैध निर्माण या अवैध प्रेषण को रोकने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!