कुल्लू की वादियों में 'शाही मेहमान' का डेरा, आकर्षण का केंद्र बना यह पक्षी

Edited By Jyoti M, Updated: 11 Feb, 2026 10:15 AM

people were surprised to see peacock in shamshi

जिला मुख्यालय कुल्लू के शमशी क्षेत्र में इन दिनों एक सुंदर मोर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आमतौर पर मैदानी इलाकों में पाया जाने वाला यह पक्षी पिछले कुछ दिनों से शमशी के रिहायशी और जंगली इलाकों में घूमता हुआ देखा जा रहा है।

​कुल्लू (संजीव जैन)। जिला मुख्यालय कुल्लू के शमशी क्षेत्र में इन दिनों एक सुंदर मोर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आमतौर पर मैदानी इलाकों में पाया जाने वाला यह पक्षी पिछले कुछ दिनों से शमशी के रिहायशी और जंगली इलाकों में घूमता हुआ देखा जा रहा है।

इस मोर को एक ऊंचे पेड़ की टहनी पर आराम फरमाते हुए कैमरे में कैद किया गया। पर्यावरण प्रेमियों का मानना है कि कुल्लू की वादियों में मोर का दिखाई देना जलवायु परिवर्तन या फिर अनुकूल वातावरण की तलाश में यह पक्षी ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहा है। इस 'शाही मेहमान' की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों और बच्चों में भारी उत्साह जगा दिया है। लोग इसकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!