Edited By Vijay, Updated: 17 Aug, 2022 06:16 PM

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कांगड़ा जिला के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा शामिल हैं।
जनता की भावनाओं में बह गए काजल, परिवारवाद के विरोध में राणा ने छोड़ी कांग्रेस
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कांगड़ा जिला के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा शामिल हैं। दोनों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। बता दें कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा पवन काजल को बीते कल ही हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया गया था। बताया जा रहा है पवन काजल ने भाजपा में शामिल होने का फैसला जनता की भावनाओं को देखते हुए लिया है, वहीं लखविंदर राणा ने परिवारवाद के विरोध में कांग्रेस से नाता तोड़ा है।
दोनों विधायक कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निष्कासित
भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने दोनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता से 6-6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद लिया गया है और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दोनों विधायकों पर कार्रवाई की गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here