Sirmour: एनएच- 707 पर हादसा: जलकर राख हुई स्विफ्ट कार, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Apr, 2026 10:01 PM

paonta sahib swift car burnt to ashes

पांवटा साहिब-गुम्मा नैशनल हाईवे-707 पर जामली के समीप देर रात एक कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में उत्तरकाशी (उत्तराखंड) नंबर की एक स्विफ्ट कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

पांवटा साहिब (कपिल): पांवटा साहिब-गुम्मा नैशनल हाईवे-707 पर जामली के समीप देर रात एक कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में उत्तरकाशी (उत्तराखंड) नंबर की एक स्विफ्ट कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। गनीमत यह रही कि कार में सवार यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 बजे की है। कार सवार उत्तरकाशी से महासू मंदिर चालदा (पशमी) में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जब कार जामली के पास पहुंची तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।

चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार को तुरंत रोका और उसमें सवार सभी लोग बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। रात का समय होने के कारण जब तक मदद पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कार का केवल ढांचा ही शेष बचा है। प्रारंभिक दृष्टि में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!