गुस्से में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मच गई चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Apr, 2026 01:20 PM

woman swallows poisonous substance in anger dies

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया गांव में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान गुड़िया देवी पत्नी मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप...

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया गांव में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान गुड़िया देवी पत्नी मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना (गांव गली) की रहने वाली थी और वर्तमान में नया गांव माजरा में रह रही थी।

रास्ते में ही महिला तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, गुड़िया देवी ने अज्ञात कारणों से घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए। वहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन बेहतर इलाज की जरूरत को देखते हुए उसे डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, नाहन ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मृत्यु हो गई।

पति का बयान और पुलिसिया जांच

सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति मुकेश कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर यह घातक कदम उठाया था। पति ने इस मामले में किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है।

एसपी ने की पुष्टि

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिरमौर, एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शुरुआती चिकित्सकीय जांच में शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मौत के असली कारणों और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!