Kangra: भारत में रहने वाले सभी लोग एक भारत माता के पुत्र : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2024 01:30 PM

palampur shanta kumar sanjauli mosque bat

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को वहां के मुस्लिम भाईयों ने गिराना शुरू कर दिया है। यह समाचार हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े स्वाभिमान की बात है।

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण को वहां के मुस्लिम भाईयों ने गिराना शुरू कर दिया है। यह समाचार हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े स्वाभिमान की बात है। मैं संजौली के मुस्लिम भाईयों को इसके लिए धन्यवाद भी करता हूं और उनको बधाई देता हूं। हिमाचल प्रदेश ने इस कार्यवाही द्वारा पूरे भारत के सामने एक बहुत बड़ा उदाहरण उपस्थित किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिन्दु मुसलमान में कई जगह आपसी टकराव होता है कई बार इसके कारण जान माल का भी नुक्सान होता है। एक ही देश में रहने वाले केवल अलग पूजा पद्धति होने के कारण इस प्रकार के झगड़े बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। भारत का वेदान्त यह कहता है कि हर व्यक्ति को अपने तरीके से भगवान की पूजा करने का अधिकार है।

सभी धर्म अपने अपने तरीके से उसी तरह एक भगवान तक पहुंचते है, जैसे अलग अलग रास्तों से बह कर सभी नदियां एक ही समुद्र में मिलती हैं। मंजिल एक है रास्ते अनेक हैं। यही बात स्वामी विवेकानन्द जी ने शिकागो में विश्व धर्म सभा में कहीं थी। शांता कुमार ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोग एक भारत माता के पुत्र हैं। पूजा करने का तरीका अलग हो सकता है। संजौली का यह विवाद जिस ढंग से शान्तिपूर्वक निपटाया गया है। भारत के लोगों को इससे शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!