Kangra: आम जनमानस के लिए खुल जाएगा पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2025 10:48 PM

palampur s tulip garden will open for the general public

पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन आज से आम जनमानस के लिए खुल जाएगा। हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान में ट्यूलिप गार्डन 26 फरवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

पालमपुर (भृगु): पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन आज से आम जनमानस के लिए खुल जाएगा। हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान में ट्यूलिप गार्डन 26 फरवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री व सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र सिंह ट्यूलिप गार्डन का शुभारंभ करेंगे।

देश में कश्मीर के पश्चात पालमपुर में देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। यह ट्यूलिप गार्डन पूरी तरह से स्वदेशी ट्यूलिप पौध से विकसित किया गया है तथा लाहौल-स्पीति में इसकी पौध को तैयार किया गया जिसके पश्चात वर्ष 2022 में हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान में ट्यूलिप गार्डन बनकर तैयार हुआ था। इस वर्ष दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली में आयोजित ट्यूलिप महोत्सव में भी हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा विकसित ट्यूलिप धूम मचा चुका है।

हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में स्थित इस ट्यूलिप गार्डन ने केवल पर्यटकों व आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्रबिंदु बन चुका है अपितु यह एक बड़ा सैल्फी प्वाइंट भी बनकर उभरा है। पालमपुर में विकसित इस ट्यूलिप गार्डन में पुष्पन का समय फरवरी के अंत तथा मार्च का महीना माना जाता है जबकि श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन में पुष्पन का समय अप्रैल माह है। वर्ष 2023 में जब पहली बार ट्यूलिप गार्डन को विकसित कर लोगों के लिए खोला गया था तो लगभग 70 हजार पर्यटकों व आगंतुकों ने इसे निहारा था।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!