Kangra: अब 6402 हैक्टेयर नए क्षेत्र टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के दायरे में

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Aug, 2024 06:53 PM

palampur country planning scope

टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत अब पहले से दोगुनी से भी अधिक जनसंख्या आएगी। वहीं इसके दायरे में पहले जहां 25 राजस्व गांव आते थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 103 हो गई है।

पालमपुर (भृगु): टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत अब पहले से दोगुनी से भी अधिक जनसंख्या आएगी। वहीं इसके दायरे में पहले जहां 25 राजस्व गांव आते थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 103 हो गई है। जिन नए राजस्व गांव को टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के दायरे में लाया गया है, उनमें से 12 नगर निगम पालमपुर के दायरे में आते हैं, जबकि शेष 64 राजस्व गांव नगर निगम की परिधि से बाहर हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 45,902 नई जनसंख्या टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत आएगी।

इस प्रकार टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत 79,800 जनसंख्या हो जाएगी। यद्यपि विशेषज्ञ मानते हैं कि वर्तमान में जनसंख्या का यह आंकड़ा 1 लाख से अधिक हो चुका है। टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग की परिधि में पहले मात्र 33,898 की जनसंख्या आती थी। पहले टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग 2570 हैक्टेयर क्षेत्र आता था, जो बढ़कर 8972 हैक्टेयर हो गया है। ऐसे में 6402 हैक्टेयर नए क्षेत्र को टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत लाया गया है। स्पष्ट है कि अब इस क्षेत्र में बनने वाले किसी भी भवन के लिए टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों के अनुरूप नक्शा पारित करवाना आवश्यक होगा। जिन नए राजस्व गांव को टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत लाया गया है, उनमें से अधिकांश पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र हैं।

ये नए राजस्व गांव टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग की परिधि में
टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग की परिधि नए लाए गए राजस्व गांवों में बडूं, क्लायड़खर, लोहरल, पंतेहड़, टांडा होल्टा, जंडेरा, सारलू, राजपुर, गोरठ, बनूरी खास, जलेहड़, मतेहड़, ओडर, द्रमण, सुंगल, बंड, मट, पढियारखर, सरसावा, पुरानी पलम, लंछु, सुरडं, जंद्राड, बोहल, नछीर, भटारका, द्रोगणु, सरेकड़ी, मलैंता, थला परला, थला उरला, लुहाणी, मैंझा उपरला, घडोरल, भगोटला, कुसमल, बगौड़ा, लटवाला, जंबालखड़, कलुंड, रजेहड़, गढ़, चचियां खास, दराटी, भरथरी, बल्ला, राख, धनोटा, गोपालपुर, गुजरेड़ा, दियाला, जिया खास, बरोटा, चमारखड़, मझेठली, चेली, टांडा, दरंग खास, महादेव, चाहड़ खोला, परौर खास, बल्ला, कटियार, समूला, भट्टू पलम, अरला, रायपुर टी स्टेट, बाग भुल्ला, ककरेड़, घडूं, मनसिंबल उपरला, भवारना, गदियाड़ा व भड़गवार गांव सम्मिलित किए गए हैं।

पहले ये राजस्व गांव हैं शामिल
टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग की परिधि में पहले से ही तत्कालीन नगर परिषद, हार, बंदला टी एस्टेट, सुगघर, आईमा, बिंद्रावन, डिफरपट खिलड़ू, घुग्घर, टांडा, निहंग, लोहना, कोहली, बंदला, चौकी, खलेट, रोडी, वनघियार, बाग ऊपरला, मारंडा, टांडा पारला, बनूरी व भरमात अप्पर आदि राजस्व गांव आते थे। ये सभी राजस्व गांव नगर निगम पालमपुर का हिस्सा हैं। अब नगर निगम के दायरे में आने वाले 37 राजस्व गांव टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग की परिधि में आ गए हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!