Himachal: जयराम ठाकुर बोले-प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमराई, सीएम सुक्खू उठाएं सख्त कदम

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2025 09:29 PM

opposition leader jairam thakur

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश में कानून-व्यवस्था के हालात बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में...

शिमला (कुलदीप): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश में कानून-व्यवस्था के हालात बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था के हालात इतने खराब हैं कि डेढ़ माह में ऊना में ही 15 हत्याएं हुई हैं। इसमें एक महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जिस परिस्थिति में मिला, वह बहुत चिंताजनक है। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में माफिया राज और अराजकता को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। इसके अलावा प्रदेश में जिस तरह से नशे का बोलबाला बढ़ रहा है, वह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्याएं, महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म व अत्याचार किए जाने की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिनके पास है, सरकार ने उनको अन्य कामों में लगा रखा है।

मुख्यमंत्री के कहने पर झूठ बोल रहे विक्रमादित्य : विनोद
भाजपा विधायक एवं प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के कहने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार सहयोग नहीं करते तो हिमाचल प्रदेश को रेलवे के विस्तार के लिए वर्ष 2500 करोड़ रुपए से अधिक का बजट नहीं मिलता। विनोद कुमार ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से किए गए तमाम समझौतों को व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्या विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से दिया गया लिखित जवाब झूठ था? पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल को 23566 करोड़ रुपए की सहायता दी गई। वर्ष 2023-24 में 14943 करोड़ रुपए और वर्ष 2024-25 में 30 नवम्बर तक 8623 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!