पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक शातिर दिल्ली से गिरफ्तार, एक भूमिगत, 14 टॉपर्स से पूछताछ

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2022 12:46 AM

one vicious arrested from delhi in police recruitment paper leak case

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस के राडार पर चल रहे उपमंडल गगरेट के तहत एक गांव के 2 युवकों में एक को कांगड़ा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा युवक बहरहाल भूमिगत है। बताया जा रहा है कि जिले ऊना में पुलिस की लिखित परीक्षा के...

ऊना/कांगड़ा (सुरेन्द्र/ब्यूरो): पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस के राडार पर चल रहे उपमंडल गगरेट के तहत एक गांव के 2 युवकों में एक को कांगड़ा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा युवक बहरहाल भूमिगत है। बताया जा रहा है कि जिले ऊना में पुलिस की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया करवाने में मास्टर माइंड की भूमिका इन युवकों ने निभाई थी। पुलिस की लिखित परीक्षा में टॉपर रहे 14 युवाओं से पूछताछ चल रही है। जिनमें जिला कांगड़ा के रैहन स्थित एक कोचिंग सैंटर के 8 विद्यार्थियों सहित संचालक शामिल हैं। 

वहीं हिरासत में लिए सभी आरोपियों से शनिवार को एसपी ऑफिस धर्मशाला में एसआईटी ने पूछताछ की है। कोचिंग सैंटर के ऐसे सभी विद्यार्थियों के सर्टीफिकेट की जांच की जा रही है, जिन्होंने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है। पूछताछ के दौरान 8 में से 3 युवकों ने पेपर खरीदने के लिए लेनदेन करने की बात तो कबूल कर ली है लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चला है कि युवकों ने इसमें कोचिंग सैंटर संचालक का हाथ होने की बात कही है या नहीं। अभी तक इस मामले में आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!