Solan: प्रदेश में वित्तीय हालत के लिए भाजपा जिम्मेदार : मुख्यमंत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Dec, 2024 10:32 PM

nalagarh state financial condition bjp responsible

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय हालत के लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए प्रदेश भर में रेवड़ियों की तर्ज पर स्कूल, हैल्थ सैंटर व कालेज खोल दिए।

नालागढ़ (सतविन्द्र): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय हालत के लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए प्रदेश भर में रेवड़ियों की तर्ज पर स्कूल, हैल्थ सैंटर व कालेज खोल दिए। 5 हजार करोड़ की बिना मतलब की घोषणाएं कर दीं। इससे स्कूलों में स्टाफ की कमी हो गई। शिक्षा का स्तर गिर गया। स्वास्थ्य केंद्र खाली हो गए। उन्हें इसे ढर्रे पर लाने के लिए 2 साल लग गए हैं। वह उतने संस्थान खोल रहे हैं जितना उनके पास बजट है।

बरूणा में जन सभा में उन्होंने कहा कि 40 साल के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रदेश सरकार ने इतना राजस्व जुटाया है। प्रदेश में बजट का 65 फीसदी कर्मचारियों के वेतन व पैंशन पर खर्च हो जाता है। केवल 35 फीसदी बजट में ही विकास कार्य कराने पड़ रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े होटल व्यवसायियों के बिजली व पानी के बिल माफ किए और सरकार का राजस्व ऐसे ही लुटाया। कांग्रेस सरकार 2027 तक आत्मनिर्मर बनेगी और इस ओर लगातार प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा के लोग वेवजह अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्हें इस तरह से अफवाह से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!